होली से पहले सनसनी! जालना में 09 धारदार तलवारों के साथ शातिर गिरफ्तार
चंदनझिरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई | शहर में सुरक्षा हाई अलर्ट
#जालना_समाचार | #CrimeNews | #TALWAR_BARABAD | #PoliceAction | #Holifestival
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
पुलिस उपनिरीक्षक सचिन सानप को एक खबरी से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी होंडा शाइन बाइक (MH-21-BC-6178) पर धारदार तलवारें लेकर शहर में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी और जब्ती
- आरोपी का नाम: खालेदबीन मोहम्मद बासर (उम्र 45)
- पता: कुचरवट्टा जुना जालना, ग्रीन पार्क कॉलोनी
- जब्त सामान:
- 09 धारदार तलवारें – कीमत ₹27,000
- होंडा शाइन बाइक – कीमत ₹20,000
- कुल बरामद माल: ₹47,000
कौन-कौन थे इस ऑपरेशन में शामिल:
पुलिस निरीक्षक सम्राटसिंह राजपूत, उपनिरीक्षक सचिन सानप, एम.बी. स्कॉट, कृष्णा तंगे, जारवाल, नापोकों पवार और चालक हिवाले की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
जांच जारी है
पूरे मामले की जांच हवलदार संतोष वनवे द्वारा की जा रही है। होली जैसे त्योहार के दौरान इस तरह की तलवारों की तस्करी से पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

#JalnaNews #BreakingNews #CrimeUpdate #TalwarSeizure #PoliceAlert
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply