हज की रूहानी तैयारी: जालना में 5 अप्रैल को होगा तीसरा तालीमी इजलास
जालना: इस साल मुकद्दस हज के सफर पर रवाना होने वाले खुसूसि मेहमानों-ए-ख़ुदा के लिए रहनुमा हज कमेटी, जालना की जानिब से तीसरा तालीमी इजलास 5 अप्रैल 2025, दिन शनिवार को मुनक्किद किया जा रहा है।
समय: सुबह 10 बजे से नमाज़-ए-असर तक
इस मुबारक इजलास में औरंगाबाद से तशरीफ़ ला रहे मक़बूल आलिम-ए-दीन मौलाना नसीमुद्दीन मिफ्ताही साहब, हाजियों को मदीना मुनव्वरा के सफर, जियारत-ए-मदीना और रियाज़ुल जन्नत से जुड़ी अहम मालूमात और रूहानी रहनुमाई अता फरमाएंगे।
इसी के साथ महाराष्ट्र राज्य हज ट्रेनर हाजी शेख विखार साहब हज की अमली कार्यवाहियों, अरकान, और ज़रूरी हिदायतों पर तफ़्सीली रोशनी डालेंगे ताकि हर हाजी मुकम्मल तैयारी के साथ इस मुबारक सफर पर रवाना हो सके।
इस तालिमी इजलास की जानकारी रहनुमा हज कमेटी जालना के सदर अल्हाज शकील खान और उनके साथियों – हाजी शेख विखार, हाजी नूर, हाजी जब्बार, हाजी दाऊद खान, हाजी मुश्ताक अंसारी, हाजी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हाजी शौकत, हाजी मतीनुद्दीन, हाजी इमरान, सुलेमान मिस्त्री, आबिद भाई, रिजवान भाई, इफ्तिखार टेलर और खैरू भाई – ने मुहैया कराई।
#Haj2025 #JalnaHajCamp #IslamicTraining #HajiGuidance #MadinaZiyarat #HajjPreparation #RahnumaHajCommittee

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






































































































Leave a Reply