घर से लापता नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन से किया गया रेस्क्यू — दामिनी पथक ने दिलाया परिजनों को सुकून
जालना | विशेष प्रतिनिधि
जालना पुलिस की दामिनी पथक ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक और मिसाल पेश करते हुए एक लापता नाबालिग लड़की को छत्रपती संभाजीनगर रेलवे स्टेशन से खोज निकालकर सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित रिस्पॉन्स का उत्कृष्ट उदाहरण बनी है।
घटना उस समय प्रकाश में आई जब दामिनी पथक की टीम शहर में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि एक अल्पवयीन लड़की घर से बिना किसी को बताए निकल गई है और वह फिलहाल छत्रपती संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर देखी गई है। इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।
सूचना मिलते ही दामिनी पथक की महिला अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काळ छत्रपती संभाजीनगर रेलवे स्टेशन का रुख किया। स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान एक लड़की रेलवे डिब्बे में अकेली बैठी मिली। पूछताछ में सामने आया कि वह बिना किसी को बताए घर से निकल आई थी और नाबालिग भी है।
पथक की महिला अधिकारियों ने बड़ी सूझबूझ और संवेदनशीलता से लड़की को समझाया, मानसिक रूप से तैयार किया और उसी ट्रेन से उसे जालना वापस लाया गया। यहां उसे सकुशल उसके माता-पिता के हवाले किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखों में आंसू और दिल से दामिनी पथक के लिए आभार था।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम:
- पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल
- अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी
- पुलिस उप अधीक्षक (गृह) मनोजकुमार राठौड़
- महिला उप निरीक्षक पूजा कदम
- अंमलदार उमा घोरपडे
- विनायक कोकणे
- अनीता उईके
- शिल्पा पाजगे
- गजानन भवरे
- प्रियंका पवार
इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि जालना पुलिस, विशेष रूप से दामिनी पथक, न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है बल्कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर सतर्क और तत्पर है।
#JalnaPolice #DaminiPathak #ChildSafety #CrimeNews #JalnaNews #WomenSafety
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply