NewsNation Online

FireFly In News

जालना: कुंडलिका और सीना नदी से अतिक्रमण हटाने की मांग पर सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन

Jalna: Social organizations protest demanding removal of encroachment from Kundalika and Sina rivers

*हुतात्मा जनार्दन मामा चौक पर प्रदर्शन, प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप

जालना: कुंडलिका और सीना नदीपात्र में हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग को लेकर जालना शहर की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने हुतात्मा जनार्दन मामा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. 

*रातोंरात तैयार हुआ अवैध रस्ता

गोल्डन जुबली स्कूल के पास स्थित थाडेश्वर महादेव मंदिर की कंपाउंड दीवार से सटे सीना नदी के पात्र में करीब एक किलोमीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा अवैध रास्ता रातों रात बना दिया गया है. मुरुम और पत्थरों से बने इस रास्ते ने नदी के प्राकृतिक प्रवाह को संकुचित कर दिया है. 

*प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप 

जालना महानगरपालिका के प्रशासक संतोष खांडेकर और संबंधित अधिकारियों ने इस अतिक्रमण का निरीक्षण किया है, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते यह अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय भू माफियाओं पर आरोप लगाया गया है कि प्लॉटिंग के धंधे में शामिल लोगों ने यह अतिक्रमण करवाया है.

*प्रदर्शन में शामिल सामाजिक संगठन और नागरिक

इस आंदोलन में कुंडलिका और सीना रिवेजुनिवेशन फाउंडेशन के सचिव उदय शिंदे, रोटरी क्लब ऑफ जालना के सचिव रवि भक्कड़, प्रवीण पवार, प्रतिभा श्रीपत, संजय देशपांडे, उमेश दाड सहित कई नागरिक और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

*सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. “नदी का प्राकृतिक प्रवाह रोकने से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि शहर के जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है,” ऐसा प्रदर्शनकारियों ने कहा. 

प्रदर्शन का संदेश
सामाजिक संगठनों ने यह स्पष्ट किया है कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading