NewsNation Online

FireFly In News

जालना में टोल माफी की मांग तेज़ — ट्रांसपोर्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी






 

स्थानीय भारी वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग, टोल प्लाज़ा पर आंदोलन की चेतावनी

जालना, 13 जून 2025: जालना शहर के समीप स्थित नागेवाड़ी टोल प्लाज़ा पर स्थानीय ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों ने शुक्रवार को  सांसद डॉ. कल्याण काळे को एक ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय सीमाओं के भीतर चलने वाले भारी वाहनों को टोल से मुक्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि दावलवाड़ी, जवसगांव, चंदनझिरा, नागेवाड़ी और खादगांव जैसे गांवों से आने वाले भारी वाहन, जो टोल प्लाज़ा से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, प्रतिदिन औद्योगिक कार्यों के लिए MIDC क्षेत्र में आते-जाते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को दिन में दो बार टोल पार करना पड़ता है — एक बार सुबह लोडिंग के लिए और फिर शाम को वापस गांव लौटने के लिए।

पूर्व में जब यह टोल प्लाज़ा नया था, तब स्थानीय वाहनों को टोल से छूट दी गई थी। लेकिन अब ‘फास्टटैग’ प्रणाली लागू होने के कारण इन वाहनों से स्वचालित रूप से टोल शुल्क कट रहा है, जिससे स्थानीय वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि इन गांवों के 200 से अधिक भारी वाहनों को तत्काल टोल फ्री किया जाए। अगर प्रशासन ने इस मुद्दे पर सोमवार, 16 जून 2025 तक कोई निर्णय नहीं लिया, तो सभी वाहन मालिक अपने ट्रकों और वाहनों के साथ नागेवाड़ी टोल प्लाज़ा पर पहुंचकर रास्ता रोको आंदोलन करेंगे।

इस आंदोलन की चेतावनी देने वालों में दत्तात्रय काकडे, किशोर जाधव, सुभाष जगताप, साईनाथ जाधव, संदीप लोंढे समेत अनेक ट्रांसपोर्ट मालिक व चालक शामिल थे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों के वाहनों को टोल माफी देकर उन्हें राहत प्रदान की जाए।

 

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading