NewsNation Online

FireFly In News

शोभायात्रा व ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ | जालना दिगंबर जैन समाज

शोभायात्रा व ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

#पंचकल्याणक #दिगंबरजैन #शोभायात्रा #ध्वजारोहण #जैनमहोत्सव #जालना

जालना : सकल दिगंबर जैन समाज, विराग अक्षय समाधी जैन तीर्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एवं श्री 1008 श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जालना के संयुक्त तत्वावधान में देवमूर्ति स्थित गुरुमंदिर परिसर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ गुरुवार, 20 मार्च को शोभायात्रा और ध्वजारोहण के साथ हुआ। भगवान विमलनाथ, भगवान धर्मनाथ एवं भगवान अनंतनाथ की मूर्तियों की प्रतिष्ठापना के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय यह ऐतिहासिक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के उल्लास में आरंभ हुआ।

शोभायात्रा: सुबह अक्षय मंगल कार्यालय से शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमण श्री 108 विशेषसागरजी महाराज, प्रणवसागरजी महाराज, साम्यसागरजी महाराज एवं आर्यिका 105 विबोधश्री माताजी की प्रमुख उपस्थिति रही। शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने विविध रंगों के ध्वज लेकर उत्साहवर्धन किया।

रथ प्रदर्शन: सुसज्जित रथों में विविध पात्रों का सजीव चित्रण हुआ – सौधर्म इंद्र के रूप में रेणु योगेश पाटणी, भगवान के माता-पिता – नैनादेवी सुभाषचंद बडजाते, धनपति कुबेर – सपना अनिल छाबड़ा, महायज्ञनायक – अर्चना अनिल काला, यज्ञनायक – वर्षा पंकज कासलीवाल। शोभायात्रा का समापन समाधी तीर्थ स्थल पर हुआ।

ध्वजारोहण: शोभादेवी पाटणी, रेखादेवी पाटणी, पूजा सचिन पाटणी, दीपाली मुकेश पाटणी, नेहा पंकज पाटणी, रोमा योगेशकुमार पाटणी व पाटणी परिवार के अन्य सदस्यों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

अन्य धार्मिक क्रियाएं: अभिषेक, कलश स्थापना व अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ गर्भकल्याणक विधियों का शुभारंभ हुआ। शाम को आरती, भजन व प्रवचन जैसे कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

विशेष भूमिकाएं: ईशान्य इंद्र – सुषमा नीरज काला, सनतकुमार इंद्र – संगीता संजय लव्हाडे, ब्रह्म इंद्र – कविता प्रमोदकुमार झांझरी, ब्रह्मोत्तर इंद्र – रेखा विनोद सावजी, इंद्र – सुवर्णा प्रवीणकुमार पहाड़े

संगठन समिति: अध्यक्ष – नरेंद्र पहाडे, उपाध्यक्ष – सचिन पाटणी, महामंत्री – अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष – दीपेश पाटणी। अन्य प्रमुख सदस्य: महेंद्र पाटणी, शैलेश बडजाते, योगेश पाटणी, निलेश पाटणी, किशोर कासलीवाल, पंकज कासलीवाल, माणिकचंद कासलीवाल, अशोक लव्हाडे, प्रमोद झांझरी, संजय लव्हाडे, प्रेमचंद कासलीवाल, कन्हैयालाल पाटणी, रजत चोविश्या, दिलीप बाकलीवाल, सुजीत सावजी, आशीष सावजी, दीपक जैन, विजय सावजी, सुधीर पहाडे, आनंद कासलीवाल, तुषार गंगवाल, अभिजीत गोदा, अभिलाष पहाडे एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

#JainFestival #DigambarJain #PanchKalyanak #Shobhayatra #JalnaEvents #JainSamaj #JainMandir #BhaktiMahotsav




Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading