NewsNation Online

FireFly In News

जालना-नांदेड समृद्धि महामार्ग: भू-संपादन का विरोध, किसानों ने अधिकारियों को खेतों में घुसने से रोका

Jalna-Nanded Samruddhi Highway: Protest against land acquisition, farmers prevented officials from entering the fields

जालना: जालना से नांदेड समृद्धि महामार्ग के लिए हो रहे भूसंपादन का किसान विरोध कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और जबरन उनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है.

रविवार को जालना तहसील के शेवगा में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधिकारियों को खेतों में घुसने से रोक दिया. किसानों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनकी मर्जी के बिना उन पर थोपा जा रहा है. यह समृद्धि महामार्ग नहीं बल्कि किसानों को बर्बाद करने वाला प्रोजेक्ट है. किसानों की मांग है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे भूसंपादन नहीं होने देंगे.

किसानों ने आरोप लगाया कि बागायत जमीन को कोरड़वाहू दर्शाकर उन्हें कम मुआवजा दिया जा रहा है. उन्होंने बाजार भाव के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है. प्रदर्शन में दासराव हंबर्डे, किसान कृति समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading