NewsNation Online

FireFly In News

मौजपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला की पर्स से 1.40 लाख के गहने चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

मौजपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला की पर्स से 1.40 लाख के गहने चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

जालना : मौजपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में महिला की पर्स से 1 लाख 40 हजार रुपये के सोने के गहने चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ पूरा माल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता दत्ता सरजेराव मापारे (निवासी सातोना, परतूर, जालना) अपनी पत्नी के साथ 11 अप्रैल 2025 को शाम 6:40 बजे विरेगांव के साई राजस्थानी स्वीट मार्ट में नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने अपनी पर्स टेबल पर रख दी थी। नाश्ता करके वे वहां से चले गए।

कुछ देर बाद महिला को पर्स भूल जाने की याद आई। जब वे वापस स्वीट मार्ट पहुंचे तो पर्स तो मिल गई, लेकिन उसमें रखे 1 तोले वजन के झुमके, सोने की पोत और अन्य गहने गायब थे। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,40,000 बताई गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मौजपुरी पुलिस ने IPC की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया —

  • सुरेश नामदेव पवार (निवासी कोठो बेलोरा, जिंतूर, परभणी)
  • अजय रमेश राठौड़ (निवासी विरेगांव तांडा, जालना)

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए।

कौन-कौन थे इस कार्रवाई में शामिल?

यह सफलता जालना पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी दादाहरी चौरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन घुगे और उनकी टीम ने हासिल की।

जांच जारी…

फिलहाल इस मामले में आगे की जांच मौजपुरी पुलिस कर रही है।

#MaujpuriPolice #JalnaCrimeNews #GoldJewelleryTheft #MaharashtraCrimeNews #JalnaBreakingNews


© http://www.newsnationonline.com All Rights Reserved.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading