function delay_adsense_loading() { ?> '; } } add_action('wp_head', 'preload_featured_image');function set_lcp_image_priority($content) { if (is_single()) { $content = preg_replace('/ /* */

NewsNation Online

FireFly In News

“झुमके के बदले मौत का सौदा — दोस्त बना कातिल, पत्थर से कुचलकर की हत्या”

झुमके के बदले मौत का सौदा — दोस्त बना कातिल, पत्थर से कुचलकर की हत्या

झुमके के बदले मौत का सौदा — दोस्त बना कातिल, पत्थर से कुचलकर की हत्या

जालना: परतुर में एक चौंकाने वाली वारदात में दोस्ती का खून हो गया। पत्नी के झुमके गिरवी रखकर लौट रहे युवक ने सोचा भी नहीं होगा कि उसी पैसों से उसकी मौत की कहानी लिखी जा रही है।

30 जुलाई, बुधवार को लिखीत पिंपरी गांव में शराब के नशे में धुत उसके ही दोस्त ने पुराने झगड़े को लेकर खेत में सोते समय उसके सिर पर 20 किलो वजनी पत्थर दे मारा — और वहीं उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

मृतक की पहचान लक्ष्मण गुलाबराव कदम (उम्र 31, निवासी – लिखीत पिंपरी) के रूप में हुई है। आरोपी श्रीराम पांडुरंग दराडे (निवासी – आडगांव, तहसील सेलू; हाल मुकाम – लिखीत पिंपरी) को पुलिस ने मठ से गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

लक्ष्मण कदम आर्थिक परेशानी से गुजर रहा था। पत्नी के झुमके लेकर वह अपने मित्र श्रीराम के साथ सेलू गया, जहां एक बैंक में जेवर गिरवी रखकर ₹33,000 प्राप्त किए।

लौटते समय दोनों ने खेत में बने एक टीन शेड में रुककर शराब पीना शुरू किया। नशे में श्रीराम ने लक्ष्मण से नए कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन इनकार मिलने पर गुस्से में आकर उसने पुराना विवाद याद करते हुए लक्ष्मण के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही आष्टी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश सुरवसे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से खून के निशान, शराब की बोतलें, प्लास्टिक के ग्लास और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद हुआ।

वारदात के बाद आरोपी पास ही स्थित लक्ष्मण हिंगे महाराज के मठ में भाग गया, जहां उसने खून से सने कपड़े धोए और मृतक की जेब से चुराए गए ₹32,500 मठ के स्नानगृह में छिपा दिए।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली है।

आरोपी के खिलाफ हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading