NewsNation Online

FireFly In News

जालना में गौ हत्या मामला: असलम कुरैशी और दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार

जालना में गौ हत्या मामला: असलम कुरैशी और दो साथियों को पुलिस ने आखिरकार किया गिरफ्तार

गौ हत्या कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने असलम  कुरैशी समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला होने के कारण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। बीते दिन गणपति विसर्जन नहीं करने का निर्णय लेने के चलते पुलिस ने हिंदू समाज के विविध संगठनों को आश्वस्त किया था कि असलम कुरैशी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आखिरकार आज उसे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर सदर बाजार पुलिस थाने पहुंचा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले असलम कुरैशी ने गौ हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस थाना में प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने असलम कुरैशी के ठिकाने पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

सोशल मीडिया पर 1 सितंबर 2025 को प्रसारित वीडियो में तीन लोग गाय को काटते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस पर महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण कानून के तहत मुख्य आरोपी असलम महमूद कुरैशी (मंगल बाजार, जालना) और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

फरार आरोपियों की तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस के चार विशेष दल हैदराबाद, खुलताबाद, छत्रपती संभाजीनगर, मानवत, पाथरी और परभणी भेजे गए। इसके बाद सदर बाजार पुलिस और डी.बी. टीम ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  • असलम महमूद कुरैशी (मंगल बाजार, जालना)
  • सुफियान शेख (चमड़ा बाजार, जालना)
  • यासीन रशीद कुरैशी (राजणी, घनसावंगी)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आईटी एक्ट के तहत भी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक संदीप भारती और गुनाह शाखा पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सहायक पुलिस निरीक्षक उबाले, डी.बी. पथक के प्रमुख शैलेश म्हस्के, सचिन सानप, संजय गवई, जगन्नाथ जाधव, धनाजी वले, सुभाष पवार, शिवहरी डिघोले, बाबा हरणे, नजीर पटेल, लक्ष्मीकांत आडेप, सतीश श्रीवास, प्रशांत लोखंडे, शारदा गायकवाड, भगवान मुंजाल, दुर्गेश गोफणे, अजीम शेख, गणेश तेजनकर, राहुल कटकम, धनंजय लोंढे, धीरज भोसले और चालक मोहन हिवाले, कल्पेश पाटील तथा सद्दाम सय्यद ने सहयोग प्रदान किया।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading