NewsNation Online

FireFly In News

जालना में डिजिटल प्रशासन की नई पहल — ‘जालना मित्र पोर्टल’ और व्हाट्सएप चैटबॉट से सरकारी सेवाएँ अब मोबाइल पर

जालना : नागरिकों को सरकारी सेवाएँ घर बैठे, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जालना जिला प्रशासन ने एक अभिनव कदम उठाया है। जिलाधिकारी आशिमा मित्तल की संकल्पना से शुरू किया गया ‘जालना मित्र पोर्टल’ अब व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह उपक्रम डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक नई मिसाल साबित हो रहा है।

इस पोर्टल का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मराठवाडा मुक्तिसंग्राम दिन के अवसर पर पालकमंत्री पंकजा मुंडे के हस्ते किया गया था। अब जिला प्रशासन ने इस सेवा को और अधिक जन सुलभ बनाते हुए इसे व्हाट्सएप चैटबॉट से जोड़ दिया है, ताकि आम नागरिकों को शासन की जानकारी और सेवाएँ सीधे उनके मोबाइल पर मिल सकें।

नागरिकों को यह सेवा प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 7387938774 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर को अपने व्हाट्सएप पर सेव करने के बाद नागरिकों को दो विकल्प दिखाई देंगे — ‘जालना मित्र’ और ‘प्रशासनिक योजना’

  • ‘जालना मित्र’ विकल्प चुनने पर विभिन्न सरकारी विभागों की जानकारी और उनसे जुड़ी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
  • ‘प्रशासनिक योजना’ विकल्प के माध्यम से नागरिक महाराष्ट्र शासन के सभी शासन निर्णय (Government Resolutions) सीधे व्हाट्सएप पर देख सकेंगे।

इस चैटबॉट में नागरिकों को महसूल, अन्न सुरक्षा, आयकर, आरोग्य, पासपोर्ट, पोलीस, अभिलेख, विद्युत महामंडल, और शासन मुद्रण प्रकाशन संचालनालय (गॅजेट) जैसे प्रमुख विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी। इसमें जाति, उत्पन्न, निवास, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, खाद्य परवाना, पैन व आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान व आभा कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र, भूमि अभिलेख, बिजली नामांतरण, और राजपत्र प्रकाशन जैसी सेवाएँ शामिल हैं। प्रत्येक सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेज और लिंक भी चैटबॉट पर दिए गए हैं, जिससे नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

“यह उपक्रम नागरिक सेवाओं में एक नया मानदंड स्थापित करेगा। अब प्रशासन नागरिकों के द्वार तक पहुंचेगा।
पारदर्शकता, समय की बचत और विश्वसनीयता इस पहल के तीन प्रमुख स्तंभ हैं।”

— जिलाधिकारी आशिमा मित्तल

जालना जिला प्रशासन की यह पहल शासन की पारदर्शिता और नागरिक सुविधा की दिशा में एक बड़ी तकनीकी प्रगति मानी जा रही है। ‘जालना मित्र पोर्टल’ और व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से शासन वास्तव में “जनता के द्वार” तक पहुंच चुका है।

🖋️ लेखक: NewsNationOnline Team


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading