NewsNation Online

FireFly In News

जालना में युवक को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना, इलाके में सनसनी

Heartbreaking incident of burning a young man alive in Jalna, sensation in the area

बदनापुर तालुका के मेहुणा गांव में हुई वारदात, 22 वर्षीय युवक की पहचान आकाश जाधव के रूप में

जालना जिले के बदनापुर तालुका स्थित मेहुणा गांव में एक युवक को जिंदा जलाकर मार डालने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान आकाश बबनराव जाधव (उम्र 22 वर्ष, निवासी मेहुणा, तालुका बदनापुर, जिला जालना) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात आकाश हमेशा की तरह घर के बाहर सोने के लिए गया था। लेकिन रविवार सुबह जब उसके पिता बबनराव जाधव उसे जगाने पहुंचे, तो वह अपनी जगह पर नहीं मिला। परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, तो महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत तालाब में उसका जला हुआ शव बरामद हुआ।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आकाश की हत्या किसने और क्यों की। इस जघन्य अपराध से पूरे गांव में भय का माहौल है। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही बदनापुर पुलिस थाने के निरीक्षक सुदाम भागवत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इसके अलावा, जालना के अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी आनंद कुलकर्णी ने भी पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक का शव उत्तरिय जांच (पोस्टमार्टम) के लिए जालना के जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

jaalana mein yuvak ko jinda jalaane kee dil dahala dene vaalee ghatana, ilaake mein sanasanee


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading