NewsNation Online

FireFly In News

“मुंबई में 11-13 अगस्त को राष्ट्रीय कैटरिंग-डेकोरेशन महा-एक्सपो: आधुनिक सजावट और स्वाद का संगम”

मुंबई में 11-13 अगस्त को राष्ट्रीय कैटरिंग-डेकोरेशन महा-एक्सपो

मुंबई में 11-13 अगस्त को राष्ट्रीय कैटरिंग-डेकोरेशन महा-एक्सपो

जालना के व्यवसायियों को मिला विशेष आमंत्रण, आधुनिक सजावट, तकनीक और व्यंजनों की झलक

मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर (नेस्को) में 11 से 13 अगस्त 2025 तक बॉम्बे कैटर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कैटरिंग और डेकोरेशन महा-एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में व्यवसायियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सजावट, तकनीकी नवाचार और स्वादिष्ट रेसिपीज़ का अनुभव मिलेगा।

इस आयोजन को लेकर महाराष्ट्र दौरे पर आए बॉम्बे कैटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने 20 जून को जालना के मधुर बैंक्वेट हॉल में जालना वस्तु भंडार एंड कैटर्स एसोसिएशन के व्यवसायियों से संवाद किया और उन्हें एक्सपो में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर बॉम्बे कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंदाराणा, सचिव सतीश कामत, उपाध्यक्ष सुनील वेंगुर्लेकर, सहसचिव देऊ कोटेचा, कोषाध्यक्ष समीर पारेख, सदस्य हेमंत निकाले, केतन श्रॉफ तथा ऑल इंडिया कैटरिंग एसोसिएशन के सदस्य पुरुषोत्तम जयपुरिया सहित जालना एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सारस्वत, सचिव अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप चांडक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सचिव सतीश कामत और केतन श्रॉफ ने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित प्रथम एक्सपो को जबरदस्त सफलता मिली थी, जिसमें 10,000 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया था। इस वर्ष के एक्सपो में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की कार्यशालाएं और नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे व्यवसायियों को व्यावसायिक उन्नति का अवसर मिलेगा।

अब तक 20,000 से अधिक लोगों ने इस एक्सपो के लिए पंजीकरण कर लिया है। आयोजकों ने जालना के व्यवसायियों और नागरिकों से 15 जुलाई 2025 तक पंजीकरण करने की अपील की है।

स्वागत भाषण में अध्यक्ष सुमित सारस्वत ने कहा कि जालना के व्यवसायी इस एक्सपो में बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संचालन अल्केश अग्रवाल और आभार प्रदर्शन गोपाल झंवर ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यों में राहुल मित्तल, राम नंदाल, गोविंद मंत्री, कैलाश गौड़, चेतन दोडके, वरद मोहता, शैलेश मुदीराज, राजेंद्र सारस्वत, विशाल जांगडे, किरण मद्दलवार, विक्की टिपरास, जमील दर्गावाले, राहुल व्यास, संजय पाटेकर और संजय नाईक आदि शामिल थे।

ज्ञानवृद्धि और आधुनिकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: पुरुषोत्तम जयपुरिया

ऑल इंडिया कैटरिंग एसोसिएशन के सदस्य पुरुषोत्तम जयपुरिया ने कहा कि आज के ग्राहक डेस्टिनेशन वेडिंग और फाइव स्टार होटलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में पारंपरिक कैटरिंग को विश्वस्तरीय पहचान दिलाना आवश्यक है। यह एक्सपो विभिन्न राज्यों के व्यवसायियों को साथ लाने, विचारों का आदान-प्रदान करने और नवीन तकनीकों को समझने का सुनहरा अवसर है। जालना के युवा इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, इस पर उन्हें पूरा भरोसा है।

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading