NewsNation Online

FireFly In News

वीरगति को प्राप्त जवान किशोर पारवे के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि






वीरगति को प्राप्त जवान किशोर पारवे के परिवार को सहायता राशि


वीरगति को प्राप्त जवान किशोर पारवे के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि

जालना : राष्ट्र सेवा में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए युद्ध भूमि में वीरगति को प्राप्त होने वाले महाराष्ट्र राज्य के अधिवासी सैनिकों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सानुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

इसी क्रम में, जाफराबाद (जालना) निवासी नायक किशोर संतोषराव पारवे ने दिनांक 8 अगस्त 2023 को स्नो लेपर्ड ऑपरेशन के दौरान शहीद होकर वीरगति प्राप्त की। उनकी इस बलिदान को सम्मानित करते हुए महाराष्ट्र शासन ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

दिनांक 3 अप्रैल 2025 को जालना जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के करकमलों से तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर (नि.) डॉ. सरोदे रुपाली पांडूरंग की उपस्थिति में यह धनराशि शहीद की पत्नी कविता किशोर पारवे एवं माता कमलबाई संतोषराव पारवे को प्रदान की गई।

सरकारी निर्णयानुसार यह राशि 60% और 40% के अनुपात में विभाजित कर दी गई, जिसमें से 80% राशि सरकारी लघु बचत योजनाओं में निवेश की गई तथा 20% राशि नकद के रूप में परिजनों को दी गई।

जालना जिले के इस वीर सपूत को शासन, प्रशासन और समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, यह सहायता राशि उनके बलिदान का सम्मान है।





आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading