NewsNation Online

FireFly In News

बीड क्राइम न्यूज: प्रेमप्रकरण और पारिवारिक विवाद में दो हत्याओं से सनसनी

बीड क्राइम न्यूज: प्रेमप्रकरण और पारिवारिक विवाद में दो हत्याओं से सनसनी

बीड। ज़िले में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्माण कर दिया है। पहली घटना प्रेमप्रकरण से जुड़ी है, जिसमें एक होमगार्ड महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना परळी तालुका के जळगव्हाण में हुई, जहां पारिवारिक विवाद में युवक ने अपने ही बहनोई पर कोयते से वार कर उसकी जान ले ली। दोनों मामलों में पुलिस ने गुन्हा दाखिल कर जांच शुरू कर दी है।

बीड शहर में गुरुवार को सामने आई घटना ने सभी को हिला दिया। मृतका का नाम अयोध्या राहुल व्हरकटे (26, निवासी लुखामसला, गेवराई) बताया गया है। चार वर्ष पूर्व उसके पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अयोध्या हाल ही में होमगार्ड में भर्ती हुई थी और बीड शहर के अंबिका चौक क्षेत्र में रहकर पुलिस भरती की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, अयोध्या की सहेली फडताडे का एक युवक राठोड के साथ प्रेमसंबंध था। मगर हाल ही में राठोड की नज़दीकियां अयोध्या से बढ़ीं, जिससे फडताडे को रंज हुआ। दो दिन पहले उसने अयोध्या को घर बुलाकर अपने बेटे की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए देर रात स्कूटी पर रखकर शहर से पाँच किलोमीटर दूर झाड़ियों में बहते नाले में फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह शव मिलने पर पुलिस ने फडताडे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी घटना परळी तालुका के जळगव्हाण तांडा क्षेत्र में घटी। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अनिल बाबासाहेब चव्हाण (30) और उसके बहनोई भीमराव शिवाजी राठोड (26) के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर अनिल ने भीमराव पर कोयते से वार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सोनपेठ से उसे गिरफ्तार कर लिया। सिरसाळा पुलिस ने अनिल चव्हाण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक भीमराव राठोड के शव का पोस्टमॉर्टम अंबाजोगाई अस्पताल में किया गया।

इन दोनों हत्याओं से बीड ज़िले में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading