NewsNation Online

FireFly In News

हुदा उर्दू प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और तिरंगा रैली

हुदा उर्दू प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह

हुदा उर्दू प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

जालना: मॉडेल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित हुदा उर्दू प्राइमरी स्कूल, नरीमन नगर रेलवे स्टेशन जालना में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया गया और छात्रों ने मोहल्ले में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश फैलाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनाब अहमद बिन सईद चाउस साहब, संस्था के अध्यक्ष शेख वहीद तथा सचिव शेख उमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पेरेंट्स वर्ग ने भी भाग लिया। स्कूल के हेडमास्टर उबैद सर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया।

ध्वजारोहण और स्वागत समारोह के बाद, बच्चों ने तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में शिक्षक वर्ग ने मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन में बच्चों के उत्साह और शिक्षक वर्ग की मेहनत ने स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बना दिया।

Independence day celebration at huda urdu school jalna

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading