NewsNation Online

FireFly In News

बालासाहेब खरात बने जालना के नए माध्यमिक शिक्षाधिकारी — बुलढाणा में प्रशासनिक सख्ती के लिए रहे चर्चित

बालासाहेब खरात बने जालना के नए माध्यमिक शिक्षाधिकारी

बालासाहेब खरात बने जालना के नए माध्यमिक शिक्षाधिकारी, बुलढाणा में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के लिए रहे चर्चित

जालना: जालना जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षाधिकारी पद पर बालासाहेब खरात की नियुक्ति की गई है। इससे पहले वे बुलढाणा जिले में प्राथमिक शिक्षाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने प्रशासनिक सख्ती का परिचय देते हुए विद्यार्थी संख्या में कमी के आधार पर करीब 40 शिक्षकों को निलंबित करने की महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी।

बालासाहेब खरात इससे पूर्व जालना जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षण विभाग में उपशिक्षाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवा दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता के लिए जाना गया है। अब एक बार फिर जालना के शैक्षिक क्षेत्र में उनकी वापसी से शिक्षा जगत को प्रशासनिक मजबूती और गुणवत्ता में सुधार की अपेक्षा है।

शिक्षाविदों और स्थानीय प्रशासन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यक्षमता और उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जिससे छात्रहित में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading