NewsNation Online

FireFly In News

कानजी धनजी पटेल का निधन -नेत्रदान

Shri Kanji Dhanji Patel passed away: Eye donation brought light to life

नेत्रदान से रोशन हुई ज़िंदगी: पटेल परिवार का सराहनीय कदम

आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को शाम 4:00 बजे, सकलेचा नगर, जालना के श्री कानजी धनजी पटेल (उम्र 90), जो बच्चूभाई और रविराजभाई (उमिया सा मिल) के पिताजी थे, का स्वर्गवास हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति और धैर्य प्रदान करें।

पटेल परिवार ने इस दुखद घड़ी में एक प्रेरणादायक और उत्कृष्ट निर्णय लेते हुए स्वर्गीय श्री कानजी धनजी पटेल का नेत्रदान कराकर एक ऐतिहासिक और मानवीय कार्य किया है। इस नेक कदम के लिए गणपति नेत्रालय, जालना के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नेत्रदान क्रमांक: 788।

इस पुण्य कार्य में विशेष सहयोग के लिए श्री जयेशभाई बाविशी, हरेश पटेलजी और पटेल परिवार को हार्दिक धन्यवाद।
नेत्रदान प्रोत्साहक: श्री अभय करवा

अपील:
नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाएं और अंध व्यक्तियों के जीवन से अंधकार दूर करने में सहयोग करें। नेत्रदान महादान है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading