NewsNation Online

FireFly In News

जि.म.स.बैंक के निदेशक रितेश कामड को जी.डी.सी.ए. डिग्री!

Ritesh Kamad gets GDCA degree!

जालना (प्रतिनिधि): जालना जिला मध्यवर्ती बैंक के निदेशक रितेश कचरूलाल कामड ने सहकार आयुक्त और रजिस्टर विभाग की ओर से आयोजित जी.डी.सी.ए. परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के इतिहास में डिग्री प्राप्त करने वाले वे पहले और एकमात्र निदेशक बने हैं। इस सफलता के लिए रितेश कामड का जि.म.स.बैंक की ओर से अध्यक्ष सतीश टोपे ने सत्कार किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जावले, निदेशक शालिग्राम म्हस्के, इंजीनियर बप्पासाहेब उढ़ाण आदि उपस्थित थे।

डिग्री प्राप्त करने पर विधायक अर्जुनराव खोतकर, राजेश राउत, इंदरचंद तवरावाला, विजय कामड, सहकार विभाग के मंगेश जोशी, लेखा परीक्षक संजय देठे, राजेश कामड, संजय भारतिया, मेघराज चौधरी, जगदीश भारतिया, जयेश बाविसी, सी.एम. अग्रवाल, विनीत साहनी, नरेश गुप्ता, सुनील पै. खरे, सतीश वाहुळे, नरेश केलानी, बालमुकुंद अग्रवाल, राजेश लाला, राहुल तालुका, अभय करवा, महेश भक्कड़ समेत मित्र मंडली ने रितेश कामड को बधाई दी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading