NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को भारतीय बनाने की साजिश

जालना दौरे पर किरीट सोमैया का बड़ा दावा: महाराष्ट्र में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को भारतीय बनाने की साजिश,

Conspiracy to convert Bangladeshi Rohingyas into Indians in Maharashtra

जालना: भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने जालना दौरे के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को भारतीय नागरिक बनाने की साजिश चल रही है. सोमैया ने 28 जनवरी को मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले छह महीनों में 2 लाख 14 हजार बांग्लादेशी रोहिंग्याओं ने महाराष्ट्र में जन्म का दावा करते हुए फर्जी दस्तावेज जमा किए हैं. इनमें से 1 लाख 13 हजार लोगों को जन्म प्रमाणपत्र भी जारी कर दिए गए हैं.

भाजपा नेता ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस साजिश का खुलासा किए जाने का जिक्र करते हुए राज्य प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल राज्य बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं. सोमैया ने केंद्र और राज्य सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading