NewsNation Online

FireFly In News

विधानसभा चुनाव परिणाम पर जनता में भ्रम, सांसद डॉ. कल्याण काले का बयान

Confusion among the public over the assembly election results, statement by MP Dr. Kalyan Kale

जालना: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर राज्य भर में असंतोष और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है, यह आरोप सांसद डॉ. कल्याण काले ने लगाया है. रविवार को  आयशा लॉन्स में राहत एजुकेशनल एंड सोशल ग्रुप के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेते हुए डॉ. काले ने मीडिया से बात की.

सांसद डॉ. कल्याण काले ने कहा, “राज्य में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. कानूनी पहलुओं की जांच के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए वो जरूरी काम ठीक से नहीं हो रहे हैं जिससे   पूरे राज्य में जनता में गुस्से की लहर है”
उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं और जनता   आंदोलन करने का मन बना  रही है. मतदान और मतगणना में  में गहरी असमानता नजर आ रही है, जो चिंता का विषय है.”

सांसद डॉ. काले ने यह भी कहा, “राज्य भर में बड़ा जन आंदोलन हो सकता है, और हम भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे.”


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading