NewsNation Online

FireFly In News

अमृत भारत स्टेशन योजना में जालना रेलवे स्टेशन का होगा भव्य विकास — 189 करोड़ की लागत से यात्री सुविधाएं होंगी अत्याधुनिक

अमृत भारत स्टेशन योजना में जालना रेलवे स्टेशन का होगा भव्य विकास — 189 करोड़ की लागत से यात्री सुविधाएं होंगी अत्याधुनिक

महाराष्ट्र के 132 रेलवे स्टेशनों के साथ जालना स्टेशन का भी कायापलट — अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा आधुनिकरण

जालना : भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के 132 रेलवे स्टेशनों का भव्य और आधुनिक रूप से विकास किया जाएगा। इस योजना में जालना रेलवे स्टेशन का भी समावेश है, जिसके विकास के लिए 189 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में दी। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

जालना स्टेशन को मिलेंगी यह अत्याधुनिक सुविधाएं

  • वेटिंग लाउंज
  • फूड कोर्ट
  • स्वच्छ शौचालय
  • लिफ्ट और एस्केलेटर
  • डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड
  • स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण
  • शहर से स्टेशन की बेहतर कनेक्टिविटी

यह विकास कार्य जालना शहर की पहचान और विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

महाराष्ट्र के इन 132 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई, दादर, पुणे, नासिक रोड, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, सोलापुर, परभणी, सातारा, सांगली, अमरावती, भुसावल, जालना सहित अन्य उपनगरीय और ग्रामीण स्टेशनों का भव्य विकास किया जाएगा।

जालना स्टेशन के साथ अन्य स्टेशनों को मंजूर निधि

स्टेशन का नाम स्वीकृत निधि (रुपये में)
जालना स्टेशन 189 करोड़
नागपुर जंक्शन 589 करोड़
छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन 241 करोड़
पुणे स्टेशन 45 करोड़
सोलापुर स्टेशन 56 करोड़
कोल्हापुर स्टेशन 43 करोड़
परभणी जंक्शन 26 करोड़

#अमृतभारतस्टेशनयोजना #जालनारेलवेस्टेशन #MaharashtraRailwayDevelopment #IndianRailwayNews #StationRedevelopment #RailwayStationModernization #JalnaNews #RailwayProjectIndia #PMModiSchemes #AshwiniVaishnaw #DevendraFadnavis

© http://www.newsnationonline.com | यह सामग्री न्यूज़ नेशन ऑनलाइन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading