NewsNation Online

FireFly In News

क्रिकेट मैच के दौरान 32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

32 year old youth died of heart attack during cricket match

जालना: जालना शहर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान 32 वर्षीय विजय पटेल नामक युवक की हार्ट अटैक के कारण मैदान पर ही मौत हो गई. यह दुखद घटना सोमवार दोपहर १२ बजे ‘फ्रेजर बॉयज़’ मैदान पर क्रिसमस के अवसर पर आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई.

सूत्रों के अनुसार, विजय पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे और सिक्सर लगाते ही अचानक मैदान पर गिर पड़े. आयोजकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना ने खेल प्रेमियों और विजय के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading