यौम-ए-सैयदना सिद्दीक़-ए-अकबर पर जालना में एक दिवसीय सुन्नी दीऩी इजतेमा
जालना: जमात रज़ाए मुस्तफ़ा, शाखा जालना की ओर से यौम-ए-सैयदना सिद्दीक़-ए-अकबर (रज़ियल्लाहु अन्हु ) के अवसर पर एक दिवसीय दीऩी रूहानी सुन्नी इजतिमा का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हसनिया मस्जिद, बुरहान नगर, जालना में होगा.
इस समय शहर के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम नागरिकों को इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप वुज़ू और ग़ुस्ल का सही तरीका, नमाज अदा करने का तरीका, नमाज से संबंधित जरुरी अहकाम और नमाज़े-जनाज़ा के जरूरी मसाइल को समझाएंगे. इसके साथ ही पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे. इस समय लंगर ए सिद्दीक़-ए-अकबरी का भी आयोजन होगा.
इजतिमा के समापन अवसर पर महफ़िल-ए-ज़िक्र और सामूहिक दुआ का विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी के लिए दीऩी बरकत और अमन-चैन की दुआ की जाएगी.
जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा, शाखा जालना और नौजवानाने अहले सुन्नत ने नागरिकों से इस समय बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है.

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply