NewsNation Online

FireFly In News

चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला, बच्चे समेत घिसटती रही प्लेटफॉर्म पर; सतर्क यात्री ने बचाई जान

While boarding a moving train, a woman slipped and was dragged along with her child on the platform; a cautious passenger saved her life

जालना: जालना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार (31 जनवरी) सुबह 8:45 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगरसोल-काचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह अपने छोटे बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के साथ घिसटने लगी।

घटना को देख पास में खड़े एक सतर्क यात्री ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जान की परवाह किए बिना महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाला। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

महिला और उसके बच्चे की जान बचाने वाले सतर्क यात्री की बहादुरी को देखते हुए जालना रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उनका विशेष रूप से सम्मान किया। रेलवे प्रशासन ने इस घटना के बाद यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading