NewsNation Online

FireFly In News

जश्न-ए-गौस-ए-आज़म समारोह में शरीक हुए हजारों लोग, शेर सवार नगर में रहा रूहानी समां 

जश्न-ए-गौस-ए-आज़म समारोह में शरीक हुए हजारों लोग, शेर सवार नगर में रहा रूहानी समां  
*  लंगर-ए-गौस-ए-आज़म में 5,000 लोगों ने किया शिरकत  
* शेर सवार नगर में महसूस हुआ रुहानी माहौल 

जालना: 30 नवंबर 2024, शनिवार को हर साल की तरह इस बार भी शेर सवार नगर स्थित मुनव्वर खान लाला कंपाउंड में “जश्न-ए-गौस-ए-आज़म” का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में गौस-ए-आज़म (रहमतुल्लाह अलैह) के सम्मान में रूहानी माहौल   बना हुआ था. आयोजन के दौरान शेर सवार नगर में एक रूहानी समां महसूस हो रहा था. इस खास मौके पर मुंबई, चेन्नई और दूरदराज से आई मजहबी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

लंगर-ए-गौस-ए-आज़म में 5,000 लोगों ने शिरकत की और आयोजन का हिस्सा बने. मुख्य आयोजक मुनव्वरखान लाला ने बताया कि मगरिब की नमाज के बाद आयोजित लंगर में विभिन्न धर्मों और समाजों के 5,000 लोग शामिल हुए, जो इस समारोह की विशेषता साबित हुए. 

रात में ईशा की नमाज के बाद महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में विभिन्न राज्यों और जिलों से आए मेहमानों ने इसे और भी खास बना दिया.  इस अवसर पर पीर आदिल रहमतुल्लाह अलैह, पीर रहमानी, जिंदा नवाज, नूरानी पीर, सुभानी पीर, सुल्तानी पीर, समदानी पीर, नसीरुद्दीन शाह मुनीरी और अन्य मजहबी शख्सियतों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सम्मानित किया.

इसके अलावा, मुनव्वर खान लाला, पूर्व नगरसेवक आमेर पाशा, मुनव्वर हाफिज, पुलिस महकमे के दरारे, नागरे, दादे खान, सलीम सिद्दीकी, राशिद खान, अलीम शाह, मोइन शाह, इमरान शाह, जुनैद अंसारी, एड जाहिर, एड अरशद, एड अमजद सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी सहयोगियों और अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया.

Thousands of people attended the Jashn-e-Ghaus-e-Azam ceremony, there was a spiritual atmosphere in Sher Sawar city


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading