NewsNation Online

FireFly In News

विवेकानंद हॉस्पिटल में लोकनेता स्व. गोपीनाथराव मुंडे की जयंती मनाई गई 

The birth anniversary of public leader Late Gopinathrao Munde was celebrated at Vivekananda Hospital.

जालना:पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकनेता स्व. गोपीनाथराव मुंडे की जयंती गुरुवार (12 तारीख) को विवेकानंद हॉस्पिटल में उत्साह पूर्वक मनाई गई.

इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. आर. डी. सचदेव, निदेशक डॉ. श्रीमंत मिसाल, डॉ. चारुदत्त हवलदार, डॉ. चारुस्मिता हवलदार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश गोयल, डॉ. अनिल कायंदे, डॉ. पूजा कायंदे, डॉ. माधुरी पाकणीकर, डॉ. मनीष देशमुख और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.  प्रशासनिक अधिकारी शशीराज केंढे और प्रबंधक किशोर डी. आघाम भी इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. 

डॉ. श्रीमंत मिसाल ने स्व. गोपीनाथराव मुंडे के जीवन, चरित्र और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि स्व. मुंडे ने अठारह पगड जातियों और गन्ना मजदूरों के लिए विशेष योगदान दिया था. डॉ. मिसाल ने यह भी बताया कि विवेकानंद हॉस्पिटल का उद्घाटन स्व. मुंडे के कर-कमलों से हुआ था. इसके साथ ही, उनके नाम पर चल रही किसान दुर्घटना बीमा योजना के महत्व पर भी जानकारी दी.

कार्यक्रम का प्रारंभिक भाषण डॉ. चारुदत्त हवलदार ने दिया. मंच संचालन किशोर डी. आघाम ने किया और आभार शशीराज केंढे ने माना. इस अवसर पर रविराज केंढे, सचिन कांबले, दुर्गेश श्रीवास, बंडू इधारे, अशोक नरवड़े, सुनीता हंगे, अपूर्वा कुलकर्णी, अनुराग साखरे और अन्य कर्मचारी, मरीजों के परिजन आदि उपस्थित थे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading