NewsNation Online

FireFly In News

नाबालिग के पास से देसी पिस्टल, कारतूस और तलवार बरामद — अंबड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाबालिग के पास से देसी पिस्टल, कारतूस और तलवार बरामद

नाबालिग के पास से देसी पिस्टल, कारतूस और तलवार बरामद

जालना: अंबड पुलिस ने एक गंभीर अपराध का समय रहते पर्दाफाश करते हुए एक विधी संघर्ष बालक (नाबालिग अपराधी) के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक धारदार तलवार जब्त की है। यह कार्रवाई डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) टीम द्वारा की गई, जो राणी उंचेगाव क्षेत्र में गश्त पर थी।

पुलिस को यह जानकारी साइबर थाना उपनिरीक्षक योगेश चव्हाण से प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि राणी उंचेगाव क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक पिस्तौल और तलवार लेकर घूम रहा है।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंबड पुलिस के प्रभारी निरीक्षक संतोष घोडके और उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के निर्देशानुसार डीबी पथक ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस उपनिरीक्षक भगवान नरोडे, यशवंत मुंढे, दीपक पाटील और अरुण मुंढे की टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक सिल्वर रंग की देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक धारदार तलवार बरामद हुई।

जब उसे अंबड थाने लाकर पूछताछ की गई, तो उसकी उम्र की पुष्टि होने पर यह सामने आया कि वह एक नाबालिग है।

शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले में अंबड पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धाराएं 3/25 और 4/25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 342/2025 दर्ज किया गया है।

अब पुलिस यह जांच कर रही है कि जब्त पिस्टल कहां से खरीदी गई और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी और उपविभागीय अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में अंबड थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष घोडके, पुलिस उपनिरीक्षक भगवान भरोडे, साइबर पोस्ट के योगेश चव्हाण, यशवंत मुंढे, दीपक पाटील और अरुण मुंढे का विशेष योगदान रहा।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading