NewsNation Online

FireFly In News

मनोज जरांगे का अनशन पांचवें दिन में,हालत लगातार बिगड़ती जा रही है

Manoj Jarange’s hunger strike is in the fifth day, his condition is continuously deteriorating

*सरकार को दो टूक अल्टीमेटम!

जालना: मराठा आरक्षण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है! मनोज जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को  पांचवें दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. सोमवार रात उन्हें पानी पिलाया गया, लेकिन मेडिकल टीम के बार-बार अनुरोध के बावजूद IV फ्लूइड लेने से इनकार कर दिया.

*सरकार को दो टूक अल्टीमेटम!

जरांगे ने मीडिया से बातचीत में सरकार को रात तक फैसला लेने की चेतावनी दी, अन्यथा एक बड़ा आंदोलन छिड़ जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग की.

*मेडिकल टीम और नेताओं की अपील बेअसर

बुधवार सुबह विधायक सुरेश धस अनशन स्थल पर पहुंचे और जरांगे से IV फ्लूइड लेने की गुजारिश की. जिला सिविल सर्जन डॉ. आर. एस. पाटिल और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन जरांगे किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता लेने को तैयार नहीं.

*104 मराठा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर, तीन अस्पताल में भर्ती 

जरांगे के साथ 104 मराठा कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, अनशन पर डटे हुए हैं. तीन प्रदर्शनकारियों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

*OBC में आरक्षण की मांग पर अड़े जरांगे

जरांगे की मांग साफ है—मराठा समुदाय को OBC श्रेणी में आरक्षण दिया जाए. उन्होंने सरकार से सगे सोयरे (नजदीकी रिश्तेदार) से संबंधित मसौदा अधिसूचना को लागू करने  की अपील की, जिससे मराठा समुदाय को सातारा और बॉम्बे गजट के आधार पर OBC सूची में शामिल किया जा सके. यह उनका 1 सितंबर 2023 के बाद से सातवां अनिश्चितकालीन अनशन है. 

*देशमुख परिवार के अनुरोध पर जरांगे ने पिया पानी
मंगलवार को बीड जिले के मृत सरपंच संतोष देशमुख के परिवार के अनुरोध पर जरांगे ने पानी पीने की सहमति दी.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading