NewsNation Online

FireFly In News

खरपुडी रोड पर युवक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार — जालना एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

खरपुडी रोड पर युवक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार — जालना एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

खरपुडी रोड पर युवक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार — जालना एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

जालना (प्रतिनिधि): जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय गुन्हे शाखा (एलसीबी) ने एक युवक को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल ने जिले में अवैध देसी पिस्टल रखने वालों की धरपकड़ के निर्देश स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव को दिए थे। इसके तहत एक विशेष टीम गठित कर 13 जुलाई 2025 को खरपुडी रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध रूप से हथियार के साथ घूम रहा है।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए चाळगे मेगासिटी के प्रवेश द्वार के पास छापा मारा और गोकुळवाडी निवासी अशोक भानुदास भोसले को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में ₹41,200 मूल्य की एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बरामद सामग्री:
1 देसी पिस्टल (कीमत ₹41,200)
3 जिंदा कारतूस

आरोपी के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन, जालना में पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव ने किया। उनके साथ सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश उबाळे, पोउपनि राजेंद्र वाघ एवं अमलदार प्रभाकर वाघ, रमेश राठौड़, लक्ष्मीकांत आडेप, इरशाद पटेल, सतीश श्रीवास, किशोर पुंगळे और अशोक जाधवर शामिल थे।

यह पूरी कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई।

जालना पुलिस की यह तत्परता जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक साहसिक एवं प्रभावी कदम के रूप में देखी जा रही है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading