NewsNation Online

FireFly In News

जालना: पैसों के विवाद में फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jalna: Firing in money dispute, three accused arrested, weapons recovered

जालना जिले के आष्टी थाना क्षेत्र में 2 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे लोणी शिवार इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। चिकन दुकान चलाने वाले सलीम जैनोद्दीन शेख (45 वर्ष) और आरोपी कृष्णा अर्जुन खरात के परिवार के बीच पुराना विवाद था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी कृष्णा खरात अपने दो अन्य साथियों के साथ रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर सलीम शेख के पास पहुंचा। बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद कृष्णा खरात ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

आष्टी पुलिस को सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन इंगेवाड ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर पूरे जालना जिले में नाकाबंदी कराई। इसके बाद आष्टी बस स्टैंड के पास आरोपियों को रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (MH 21 CD 4818) पर आते देखा गया। पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा अर्जुन खरात, भगवान रविंद्र तसनुसे (23 वर्ष) और एक अल्पवयस्क लड़का शामिल हैं। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और तीन इस्तेमाल किए हुए कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इन सभी को जब्त कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ आष्टी पुलिस स्टेशन में गु. नं./2025 धारा 109 भा.दं.सं. और धारा 3/25 म.ह.का. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन इंगेवाड, उपनिरीक्षक अजित चाटे, पुलिस सिपाही शाम पांढरपोटे, गणेश शिंदे, गोकुल देवले, दिगंबर बादाडे, राणुजी पांढरे, दीपक पवार, दीपक सोनुने, पानजंजाळ चापोह राहुल वाघमारे समेत पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading