NewsNation Online

FireFly In News

पेयजल सुविधा की ओर एक और कदम — इन्नर व्हील क्लब ऑफ जालना सेंट्रल ने एम.जी. नाथानी विद्यालय को भेंट किया आरओ फिल्टर यंत्र

पेयजल सुविधा की ओर एक और कदम — इन्नर व्हील क्लब ऑफ जालना सेंट्रल ने एम.जी. नाथानी विद्यालय को भेंट किया आरओ फिल्टर यंत्र

जालना | 19 अप्रैल 2025

शहर के श्री एम. जी. नाथानी सिंधी हिंदी विद्यालय, जालना में अब बच्चों को शुद्ध पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इन्नर व्हील क्लब ऑफ जालना सेंट्रल द्वारा इस विद्यालय को आरओ फिल्टर यंत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इस सामाजिक पहल का उद्घाटन समारोह 19 अप्रैल को विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रमुख पदाधिकारी एवं क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सचदेव, प्राचार्य श्री प्रदीप देशमुख, क्लब की अध्यक्ष सौ. शिल्पा कावना, सचिव सौ. दुर्गा इगेवार, पूर्व अध्यक्ष सौ. रितु बजाज, सौ. संगीता मोतीवाला, सौ. साधना करवा, सौ. निशा मखानी तथा वरिष्ठ शिक्षक मधुकर गायकवाड सहित कई गणमान्य शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि इस तरह की पहलों से बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका भी सामने आती है।

वरिष्ठ शिक्षक मधुकर गायकवाड ने कहा,
“आरओ फिल्टर की यह सुविधा हमारे विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा योगदान है। हम इन्नर व्हील क्लब का हृदय से धन्यवाद करते हैं।”

कार्यक्रम में श्री विनोद बरवार, अमित शर्मा, मुकुंद काळे, नागेश शिंदे, स्वप्निल सांगळे सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।


© 2025 http://www.newsnationonline.com | #InnerWheelClub #ROWaterPlant #SchoolInitiative #JalnaNews #MGNathaniVidyalaya


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading