NewsNation Online

FireFly In News

अवैध सोनोग्राफी मशीन रैकेट का पर्दाफाश: 5 लाख की मशीन और गाड़ियां जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Illegal sonography machine racket busted: Machines and vehicles worth Rs 5 lakh seized, three accused arrested

जालना: गर्भलिंग निर्धारण के लिए अवैध सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले रैकेट पर बड़ी कार्रवाई. पुलिस और जिला अस्पताल की संयुक्त टीम ने कलावती अस्पताल के पास जाल बिछाकर 5 लाख की मशीन, स्विफ्ट डिजायर कार और स्कूटी सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा. जालना में मिली इस बड़ी सफलता के बाद टोली के तार राज्य में कहां कहां है इस दिशा में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है.

जिला सामान्य अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक और PCPNDT जिला प्राधिकारी डॉ. राजेंद्र पाटील को अवैध सोनोग्राफी मशीन की बिक्री के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी को सूचना दी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय अपराध शाखा की एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा.

संयुक्त टीम ने जालना के कलावती अस्पताल के सामने एक सटीक जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में  संदीप कैलास गोरे (23), निवासी भिलपुरी, जालना, सोमनाथ परसराम बारसे (30), निवासी हनुमान नगर, वालुज, गंगापुर और योगेश शालीकराव धांडे (22), निवासी चालगे नगर, इंदेवाडी, जालना का समावेश है.

*जब्त सामग्री: 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग ₹5,00,000 की अवैध सोनोग्राफी मशीन, एक स्विफ्ट डिजायर कार, और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है.  आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण पुलिस स्टेशन, जालना में PCPNDT अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

*संयुक्त अभियान की सफलता: 

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, जिला शल्य चिकित्सक और जिला समुचित प्राधिकारी PCPNDT जालना डॉ. राजेंद्र पाटील, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी, और स्थानीय अपराध शाखा जालना के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया. 
इसमें डॉ. बेबी सरोज घोलप (जिला नोडल अधिकारी PCPNDT जालना), एडवोकेट सोनाली कांबले (विधि सलाहकार PCPNDT जालना), डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्ञानेश्वर वायाल (एक्स-रे विशेषज्ञ), और शेख वसीम शेख हनीफ (सांख्यिकी सहायक, जिला सामान्य अस्पताल जालना) सहित स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश उबाले, पुलिस  उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, पुलिस अमलदार सैम्युअल कांबले, रामप्रसाद पव्हरे, प्रशांत लोखंडे, सुधीर वाघमारे, प्रभाकर वाघ, रमेश राठौड़, सागर बाविस्कर, दत्ता वाघुंडे, इरशाद पटेल, धीरज भोसले, सोपान क्षीरसागर, योगेश सहाणे, कविता काकस, सत्यभामा काकडे, और सौरभ मुले ने अंजाम दी. इन सभी की मेहनत और समर्पण से यह अभियान सफल हुआ.

यह कार्रवाई गर्भलिंग निर्धारण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में बालिका जन्म के प्रति जागरूकता और कानून का सख्त पालन सुनिश्चित करेगा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading