NewsNation Online

FireFly In News

अतुल सावे के पालकमंत्री पद को लेकर विवाद: ओबीसी नेता नवनाथ वाघमारे का शिवसैनिकों पर तीखा हमला

Controversy over Atul Save’s post of guardian minister: OBC leader Navnath Waghmare’s scathing attack on Shiv Sainiks

जालना : जालना में शिवसैनिकों द्वारा मंत्री अतुल सावे के पालकमंत्री पद का विरोध किए जाने के बाद ओबीसी नेता नवनाथ वाघमारे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मंगलवार, 24 दिसंबर को होटल मेरिट में मीडिया से बात करते हुए वाघमारे ने विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर गहरी नाराजगी जाहिर की. बता दे की जालना के पालक मंत्री के रूप में दोबारा अतुल सावे की नियुक्ति नहीं करने की मांग सोमवार को शिवसैनिकों ने की थी. इसके बाद जालना के राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.

*”विरोध करने वाले शिवसैनिक नहीं, बल्कि गुत्तेदारी करने वाले हैं” 

वाघमारे ने कहा कि अतुल सावे का विरोध करने वाले असली शिवसैनिक नहीं हैं, बल्कि वे लोग हैं जो अपनी गुत्तेदारी के स्वार्थ में ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज से संबंधित व्यक्ति के पालक मंत्री बनने पर कुछ लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है. 

*”सावे ने सभी समुदायों को न्याय दिया है” 

वाघमारे ने कहा कि अतुल सावे ने हमेशा सभी समुदायों को न्याय देने का काम किया है. उन्होंने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल गुत्तेदारी न मिलने के कारण पालकमंत्री के पद का विरोध करना पूरी तरह से गलत है.

*”अर्जुन खोतकर को विरोध करने वालों को समझाना चाहिए” 

वाघमारे ने मांग की कि विधायक अर्जुन खोतकर उन लोगों को समझाएं जो अतुल सावे का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को सावे के कामकाज पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. 

*”ओबीसी नेता के खिलाफ विरोध अनुचित” 

वाघमारे ने जोर देकर कहा कि जालना जैसे जिले का पालकमंत्री एक ओबीसी नेता बनता है तो यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सावे का विरोध करने वाले लोग केवल स्वार्थी उद्देश्यों से प्रेरित हैं. 

यह विवाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, और ओबीसी नेता नवनाथ वाघमारे के बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading