NewsNation Online

FireFly In News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 6 अप्रैल को अयोध्या के लिए विशेष रेलगाड़ी, जालना से 800 वरिष्ठ नागरिक होंगे शामिल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 6 अप्रैल को अयोध्या के लिए विशेष रेलगाड़ी, जालना से 800 वरिष्ठ नागरिक होंगे शामिल

जालना : महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा हेतु अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसी योजना के अंतर्गत जालना जिले के 800 पात्र लाभार्थी दिनांक 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025 तक अयोध्या श्रीराम मंदिर की तीर्थ यात्रा पर विशेष रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे। यह विशेष रेल जालना रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न पदाधिकारी यात्रियों को शुभकामनाएं देने हेतु उपस्थित रहेंगे। यह पहला चरण होगा जिसमें जालना जिले से चयनित 800 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ उठाएंगे।

इन लाभार्थियों का चयन पूर्व में गठित जिलास्तरीय समिति द्वारा किया गया है तथा पात्र नागरिकों की सूची सहायक आयुक्त समाजकल्याण कार्यालय, जालना में प्रदर्शित की गई है।

सहायक आयुक्त समाज कल्याण विभाग की ओर से अपील की गई है कि सभी चयनित लाभार्थी यात्रा के दिन अपने साथ चिकित्सकीय प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ व अन्य जरूरी वस्तुएं अवश्य साथ रखें, ताकि यात्रा सुरक्षित व सुगम हो सके।

#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #अयोध्या_यात्रा #जालना_समाजकल्याण #वरिष्ठ_नागरिक #AyodhyaTrain #TirthYatra





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading