NewsNation Online

FireFly In News

विनयकुमार कोठारी के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

A grand program was organized on Vinay Kumar Kothari’s birthday

जालना। जालना के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी और कोठारी इंटरनेशनल ड्रीम स्कूल एवं कोठारी उद्योग समूह के अध्यक्ष श्री विनयकुमारजी रिखबचंदजी कोठारी के 68वें जन्मदिन के अवसर पर कोठारी इंटरनेशनल ड्रीम स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख नेता, प्रतिष्ठित नागरिक और मित्र परिवार उपस्थित रहे। सुबह 10 बजे एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर और चश्मों का वितरण किया गया। मोतियाबिंद की नि:शुल्क शल्य चिकित्सा का भी आयोजन किया गया, जिससे 300 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हुए।

इसके अतिरिक्त, अंधविद्यालय के विद्यार्थियों को भोजन और स्वेटर वितरित किए गए। शहर के गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। श्री विनयकुमारजी कोठारी ने गौमाता का दान कर गौशाला के लिए चारे की व्यवस्था की।

इस विशेष अवसर पर श्री कोठारी के सुपुत्र श्री प्रसन्नकुमार विनयकुमार कोठारी ने अपने पिता का गुड़ की भेली से तुलादान किया। पूरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री कोठारी के इस सेवा-समर्पण और परोपकार के कार्यों ने सभी उपस्थितजनों को प्रेरणा दी।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading