NewsNation Online

FireFly In News

जालना में आलिम कोर्स का छमाही इम्तिहान

जालना में पांच वर्षीय आलिम कोर्स का छमाही इम्तिहान शुरु

  • स्कूली बच्चों ने दीनी और आधुनिक शिक्षा का अनोखा संगम
  • अरबी में सवालों ने मेहनत और हुनर को किया बयाँ

जालना : दुखनीगर स्थित खसरे गरीब नवाज में तफहीमुल कुरान वल हदीस संस्था द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा चौथी से दसवीं तक के छात्रों का पांच वर्षीय आलिम कोर्स का छठा माह का इम्तिहान गुरुवार से शुरू हुआ। इस कोर्स को पांचवें साल में पूरा करने वाले छात्रों को अगले वर्ष ‘अलीम’ की डिग्री प्रदान की जाएगी। इस कोर्स में जालना के बड़े-बड़े अंग्रेज़ी मीडियम स्कूलों और अन्य माध्यमों से लगभग 50 छात्र शामिल हैं।

इदारा के छात्र, जो अंग्रेज़ी माध्यम से हैं, अरबी में पूछे गए सवालों को न सिर्फ़ समझते हैं, बल्कि बेहतरीन अंदाज में हल भी कर रहे हैं। वहीं, अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले कई छात्र अरबी से दूरी बनाए रखते हैं।

सैयद जमील मौलाना ने इस अवसर पर कहा कि केवल आधुनिक शिक्षा से जीवन संवरता नहीं है। इसके साथ दीनी तालीम भी बेहद आवश्यक है, जो बच्चों को नैतिक मूल्यों, सही-गलत और जायज़-नाजायज़ की जानकारी देती है। उन्होंने आगे कहा, “इस्लामी तालीम का नूर बच्चों में सही मार्गदर्शन पैदा करता है। चाहे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी या किसी भी क्षेत्र में जाएँ, वे न सिर्फ़ खुद सही रहेंगे बल्कि दूसरों को भी सही राह दिखाएंगे।”

मौलाना ने यह भी स्पष्ट किया कि इंसानियत को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए केवल पश्चिमी सभ्यता का पालन पर्याप्त नहीं है। जालना के हर बच्चे के लिए इस्लामी शिक्षा का समावेश अनिवार्य है, जिससे समाज से बुरी आदतें और गलत व्यवस्था दूर हों।

छात्र आलिम कोर्स के छमाही इम्तिहान में भाग लेते हुए, परीक्षा की मेज़ों पर बैठे हैं।
छात्र कक्षा में पांच वर्षीय आलिम कोर्स के इम्तिहान में भाग लेते हुए, जिसमें वे ध्यान से प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं।
छात्र जालना में पांच वर्षीय आलिम कोर्स के छमाही इम्तिहान में भाग लेते हुए

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading