NewsNation Online

FireFly In News

जनता का संदेश स्पष्ट – राजा का बेटा नहीं, कर्तव्य निभाने वाला बनेगा नेता: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

The message of the public is clear – not the son of a king, but the one who performs his duty will become the leader: Deputy Chief Minister Eknath Shinde

*जालना में आभार यात्रा को अपार जनसमर्थन, शिवसेना में कांग्रेस और उबाठा के पूर्व नगरसेवकों का प्रवेश

जालना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुती के उम्मीदवारों को समर्थन देने वाली जनता का आभार प्रकट करने के लिए राज्यव्यापी आभार यात्रा की शुरुआत की है. इसी क्रम में उन्होंने जालना शहर के आजाद मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. सभा में हज़ारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आज के दौर में जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, बल्कि जो अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएगा, वही जनता का सच्चा नेता बनेगा.

इस आभार सभा में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने जनता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के समर्थन के आगे नतमस्तक हैं और जीवन भर उनकी सेवा करते रहेंगे. इस अवसर पर जालना विधायक अर्जुन खोतकर, घनसावंगी विधायक हिकमत उढाण, संजय राठौड़, संजय शिरसाट, प्रताप जाधव, संदीपान भुमरे, प्रदीप जैसवाल समेत मराठवाड़ा के कई प्रमुख शिवसेना नेता और पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे.

*शिवसेना में शामिल हुए कांग्रेस और उबाठा के कई नेता*

इस भव्य सभा के दौरान शिवसेना उबाठा के जिला प्रमुख ए.जे. बोराडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की. इसके अलावा जालना  के 8 पूर्व कांग्रेस नगरसेवकों ने भी शिवसेना में शामिल होकर पार्टी को मजबूती प्रदान की.

Jalna Aabhar Yatra. Deputy chief minister Aknath Shinde.

*शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा

सभा में विधायक हिकमत उढाण ने घनसावंगी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया और उनके समाधान हेतु उपमुख्यमंत्री शिंदे से उचित कार्रवाई की मांग की. वहीं, विधायक अर्जुन खोतकर ने जालना की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया, जिसमें प्रमुख रूप से जल आपूर्ति संकट, महात्मा फुले मार्केट निर्माण, अडाणी लॉजिस्टिक पार्क परियोजना से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, शहर में पीआर कार्ड की समस्या, मेडिकल कॉलेज, रेशम बाजार का विकास और जालना एमआईडीसी क्षेत्र में बिजली दरों में कमी जैसी मांगें शामिल थीं. उन्होंने इन सभी मुद्दों पर विशेष बैठक आयोजित कर त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता जताई.

*शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना

सभा के दौरान एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 20२2 में खड़ी की गई  क्रांति को पूरे देश ने देखा था और अब जनता ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में अपनी स्पष्ट राय व्यक्त कर दी है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि छोटे बच्चों की तरह रोने के बजाय आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण करना चाहिए. शिंदे ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व के विचारों से भटके हैं, जनता ने उन्हें नकार दिया है और असली शिवसेना का समर्थन किया है.

शिंदे ने आश्वासन दिया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading