NewsNation Online

FireFly In News

पोदार इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Podar International School’s annual function concluded with great pomp

जालना – पोदार इंटरनेशनल स्कूल, जालना का 18वां वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 9 और 10 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया गया.

9 फरवरी को कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ‘पंचतत्व’ थीम के तहत अपनी कला प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें पोदार एजुकेशन नेटवर्क के संभाजीनगर हब के जनरल मैनेजर अतुल घरात, डॉ. राघुवीर वाय. वी. (प्राचार्य, पोदार ICSE, संभाजीनगर) और वैशाली जोशी (प्राचार्या, पोदार स्कूल, सुंदरवाड़ी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023-24 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. साथ ही, स्कूल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कर्मचारियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य जे. हेनरी डेविड ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया.

10 फरवरी को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने ‘When the Music Went Missing’ थीम पर शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह की शोभा बढ़ाई.बच्चों की उत्साहवर्धक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंगत आ गई, जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही.

कार्यक्रम में इग्निस हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इस आयोजन की सफलता के लिए उप-प्राचार्या मनीषा गवारे, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गुजराथी, कार्यक्रम समन्वयक रितेश बोर्ड और शिक्षकों ने विशेष योगदान दिया. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading