NewsNation Online

FireFly In News

संस्कृत पाठांतर स्पर्धेत कु. वैष्णवी बागड़ी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

In the Sanskrit recitation competition, Ku. Vaishnavi Bagri got second place

जालना: श्री नाथरेकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित संस्कृत पाठांतर स्पर्धा में श्रीमती दानकुँवर हिंदी कन्या विद्यालय की छात्रा कु. वैष्णवी प्रमोद बागड़ी (कक्षा 6वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से छात्रों ने सहभाग लिया। कु. वैष्णवी को इस सफलता के लिए शिल्पा पारीक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, समन्वयक व कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सागर अग्रवाल सहित पूरी कार्यकारिणी, मुख्याध्यापिका गायत्री शुक्ला, पर्यवेक्षक राजेश देशपांडे, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading