NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और नैतिक मूल्यों से असंभव को भी किया जा सकता है संभव — आयुष नोपानी

आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और नैतिक मूल्यों से असंभव को भी किया जा सकता है संभव — आयुष नोपानी

आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और नैतिक मूल्यों से असंभव को भी किया जा सकता है संभव — आयुष नोपानी

जालना (प्रतिनिधि): अद्विक ह्यूमन ग्रंथालय द्वारा शनिवार, 5 जुलाई को रूपम हॉल, जालना में आयोजित प्रेरणादायक व्याख्यान में अप्पर जिल्हा पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने विद्यार्थियों को शासकीय सेवा, अनुशासन और कर्तव्य बोध पर आधारित अपने अनुभवों से अवगत कराते हुए नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।

“शासकीय अधिकारी-कर्मचारी का सफर: सपने, अनुशासन और कर्तव्य” विषय पर बोलते हुए आयुष नोपानी ने अपने संघर्षों, सफलता की कहानी और ईमानदारी से किए गए कार्यों से प्राप्त आत्मिक संतोष पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सोच ही व्यक्ति को उच्च पदों तक पहुंचा सकती है।

विद्यार्थियों में जागी नई प्रेरणा

इस कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन सुमित वनवारी द्वारा किया गया। यह आयोजन अद्विक ह्यूमन ग्रंथालय की ओर से आयोजित प्रथम प्रेरणादायक व्याख्यान श्रृंखला का हिस्सा था, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में इस प्रकार के प्रेरणादायी सत्रों की निरंतर श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को सकारात्मक सोच, मार्गदर्शन और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।


#आत्मविश्वास #प्रेरणादायकव्याख्यान #आयुषनोपानी #अद्विकग्रंथालय #युवाप्रेरणा #शासकीयसेवा #UPSCMotivation #जालनाखबरें

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading