NewsNation Online

FireFly In News

“लाडली बहन योजना में बदलाव पर हंगामा तय: कैलाश  गोरंट्याल की सख्त चेतावनी”

“There is bound to be uproar over the changes in the Ladli Behan scheme: Kailash Gorantyal’s stern warning”

“लाडली बहन योजना में बदलाव की तैयारी पर गोरंट्याल का तीखा हमला: बहनों के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी” 

जालना: लाडकी बहन योजना के नियमों में संभावित बदलाव को लेकर सियासत गरमा गई है. पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने इसे लेकर महायुति सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर इस योजना के नियमों में कोई छेड़छाड़ की गई, तो वे लाडली बहनों को साथ लेकर तीव्र आंदोलन करेंगे.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति सरकार ने लाडकी बहन योजना का दांव खेलकर राज्य की महिलाओं का समर्थन हासिल किया था. चुनाव प्रचार में ₹1500 की राशि को बढ़ाकर ₹2100 करने का वादा किया गया था. इसी वादे के आधार पर लाखों महिलाओं ने सरकार को समर्थन दिया. लेकिन अब सत्ता में आने के बाद, योजना के नियमों में बदलाव की चर्चा से महिलाओं के साथ छल किया जा रहा है.

कैलाश गोरंट्याल

गोरंट्याल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव से पहले जो नियम तय किए गए थे, उन्हें बदलने की कोशिश जनता के साथ धोखा है. सरकार अगर अपने वादे पर कायम नहीं रही, तो इसका सामना तीव्र आंदोलन से करना होगा। हम बहनों के साथ सड़कों पर उतरकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे.” 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना चाहिए और लाडली बहन योजना के लाभार्थियों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल के इस आक्रामक रुख ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है. अब यह देखना होगा कि महायुति सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरती है या आंदोलन की चुनौती का सामना करती है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading