NewsNation Online

FireFly In News

समृद्धी महामार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत — एक चालक की मौत, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

हादसा जालना क्षेत्र के चॅनल क्र. 383.9 पर तड़के रात को हुआ, सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल

🔴 BREAKING NEWS

समृद्धी महामार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत — एक चालक की मौत, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

जालना | 17 मार्च, सोमवार:
जालना जिले के समृद्धी महामार्ग चॅनल क्रमांक 383.9 पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब सरिया ले जा रहे ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आयशर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त आयशर ट्रक (MH 17 BY 6980) रायपुर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहा था। उसी दौरान यह ट्रक, समृद्धी महामार्ग पर चल रहे सरिया लदे ट्रक (MH 21 BH 4863) से पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी सरिया आयशर ट्रक के केबिन में घुस गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान अंकुर सिंह (निवासी — नगीना, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल क्लीनर लतीफ सिंह (निवासी — चिल्लेपुर, उत्तर प्रदेश) को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक काळे, पो.हे.कॉ. बिरहाडे, पो.अमलदार निकाळजे, MSF जवान रवि पवार व राठौड़, एम्बुलेंस चालक आनंद भोरे, डॉ. अमोल देहाडकर, QRV टीम संदीप गरजे, वाघ, खंदारे, बाचकर आदि ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मार्ग से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया

मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला सामान्य अस्पताल, जालना भेजा गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

#समृद्धी_महामार्ग #ट्रक_हादसा #सड़क_दुर्घटना #जालना_समाचार





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading