NewsNation Online

FireFly In News

न्यायालय परिसर में खौफ का प्लान फेल! धारदार हथियारों संग दो अपराधी गिरफ्तार – LCB की जबरदस्त कार्रवाई

Plan to spread terror in court premises fails! Two criminals arrested with sharp weapons – strong action by LCB

जालना: पुलिस की सतर्कता और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की सटीक कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई! न्यायालय परिसर में अवैध धारदार हथियारों के साथ घूम रहे दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा गया। इनमें से एक रेपुटेड क्रिमिनल भी शामिल है, जो बड़ी साजिश रच रहा था।

गुप्त सूचना, पक्की खबर – पुलिस ने किया एक्शन

पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव को सूत्रों से खुफिया जानकारी मिली कि श्रीकांत उर्फ शिरया ताडेपकर (35) और सागर रेड्डी (33), न्यायालय परिसर में घातक हथियारों – धारदार तलवार, लोहे की कुल्हाड़ी और कोयता के साथ घूम रहे हैं। इनका इरादा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। पुलिस को अलर्ट कर तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया गया।

कैफेटेरिया के पास घेराबंदी – हथियारों समेत धरे गए आरोपी!

जिला परिषद जालना के कैफेटेरिया के पास दोनों आरोपी संदिग्ध हालात में घूमते नजर आए। पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया और मौके से 4000 रुपये मूल्य की घातक तलवार, लोहे की कुल्हाड़ी और कोयता बरामद किए।

अपराधियों की साजिश नाकाम, केस दर्ज!

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन, जालना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में धांसू ऑपरेशन

इस दबंग कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक  आयुष नोपाणी, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के निर्देशन में अंजाम दिया गया.ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक  पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश उबाळे, पुलिस उपनिरीक्षक  राजेंद्र वाघ और पुलिस कर्मी गोपाल गोशिक, रमेश राठौड़, भाऊराव गायके, इरशाद पटेल, सतीश श्रीवास, आक्रूर धांडगे, रमेश काळे ने अहम भूमिका निभाई.

अपराधियों के लिए सख्त अलर्ट – LCB का कड़ा संदेश!

पुलिस की इस तेज-तर्रार कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है। जालना पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है – अपराध करने की सोचना भी मत, वरना अगला नंबर तुम्हारा होगा!


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading