NewsNation Online

FireFly In News

मुतवल्ली कार्यशाला का आयोजन, महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

Mutawalli workshop organized, many dignitaries including the Chairman of Maharashtra Waqf Board will participate

जालना: ऑल इंडिया मुतवल्ली इनामदार ऑर्गनाइजेशन द्वारा आगामी 23 फरवरी 2025 को मुतवल्ली कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यशाला उर्दू हाई स्कूल, कचेरी रोड, पुराना जालना में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी.

इस कार्यशाला की अध्यक्षता हाफिज नदीम सिद्दीकी (प्रदेश अध्यक्ष, जमीयत-उलमा, महाराष्ट्र) करेंगे, जबकि महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, मंत्री (राज्य दर्जा) समीर गुलामनबी काज़ी इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

अन्य प्रमुख अतिथियों में पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्जुनरा खोतकर, विधायक हिकमत  उढान  सय्यद जुनैद (सी.ई.ओ., महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड),  काज़ी मो. शफी (महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष, काज़ी सेवा संघ), एडवोकेट एस.एस. काज़ी (हाई कोर्ट) और एडवोकेट निसार अहमद खान (वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट) शामिल रहेंगे.

इस कार्यशाला के आयोजन में काज़ी अमजद फारूकी मखदूम मोहिउद्दीन (ऑल इंडिया अध्यक्ष), सिद्दीकी अब्दुल अज़ीम मंसबदार (सचिव), इमरान शाह (उपाध्यक्ष), सय्यद मुजाहिद हाशमी (सदस्य) और आसिफोद्दीन खतीब (सदस्य) मेहनत कर रहे है.कार्यशाला से पूर्व ज़ोहर की नमाज से पहले दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading