NewsNation Online

FireFly In News

खंजर लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalna:Police arrested a young man who was roaming around with a dagger

जालना – सदर बाजार डीबी पथक ने उडपी चौक में एक 21 वर्षीय युवक को खंजर लेकर घूमने और किसी अनहोनी की योजना बनाने के संदेह में हिरासत में लिया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कमर में खंजर लगाकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है. सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस निरीक्षक को इसकी जानकारी दी गई और उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. वहां एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता मिला, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गई, तो कमर में एक धारदार खंजर मिला, जिसे जप्त कर पंचनामे के तहत ज़ब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमीर उर्फ टिल्लू सय्यद हुसेन (उम्र 21, व्यवसाय – मजदूरी, निवासी भारत माता मंदिर के पास, नलगल्ली, जालना) के रूप में हुई.उसने जिलाधिकारी द्वारा जारी धारा 37 (1) (3) के तहत लागू शस्त्रबंदी और जमावबंदी आदेश का उल्लंघन किया था. इसके चलते उसके खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया.

इस सफल कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक  बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक  नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक  संदीप भारती के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन में डीबी पथक के प्रमुख पु.उ.नि. शैलेश म्हस्के, पुहेकॉ रामप्रसाद रंगे, जगन्नाथ जाधव, धनाजी कावले और पुकॉ गणेश तेजनकर ने सराहनीय भूमिका निभाई.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading