NewsNation Online

FireFly In News

“झोपड़पट्टी वासियों को पीआर कार्ड दिलाना मेरी प्राथमिकता है — शेख वहीद, जालना मनपा चुनाव में शिवसेना लहराएगी भगवा”

झोपड़पट्टी वासियों को पीआर कार्ड दिलाना प्राथमिकता: शेख वहीद | जालना मनपा चुनाव में शिवसेना का भगवा परचम

झोपड़पट्टी वासियों को पीआर कार्ड दिलाना प्राथमिकता: शेख वहीद

जालना मनपा चुनाव में विधायक अर्जुन भाऊ खोतकर के नेतृत्व में लहराएगा शिवसेना का भगवा परचम

जालना: जालना महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने संगठनात्मक मोर्चे पर कमर कस ली है।

पूर्व नगरसेवक और तेजतर्रार शिवसैनिक शेख वहीद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे विधायक अर्जुन भाऊ खोतकर के नेतृत्व में आगामी मनपा चुनाव में भगवा ध्वज लहराने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरें।

“झोपड़पट्टियों में रहने वाले नागरिकों को उनका अधिकृत पीआर कार्ड दिलवाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” — शेख वहीद

उन्होंने कहा कि विधायक खोतकर अब तक शहर के हर वर्ग के नागरिकों तक सुविधाएं पहुंचाने में सफल रहे हैं और यही कारण है कि आम जनता भी अब उनके नेतृत्व पर विश्वास दिखा रही है।

विकास कार्यों में जनता का भरोसा

शेख वहीद ने जोर देकर कहा कि विधानसभा चुनाव में खोतकर को मिला अपार जनसमर्थन अब विकास कार्यों के रूप में जमीन पर दिख रहा है।

विशेष रूप से जालना के जल संकट की गंभीरता को देखते हुए अंबड जलशुद्धीकरण केंद्र के कार्य को प्राथमिकता दी गई है।

“जल संकट से निपटने की विधायक खोतकर की पहल उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाती है।” — शेख वहीद

हर शिवसैनिक को बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा

अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि मनपा चुनाव में हर शिवसैनिक को अपने-अपने प्रभागों में सक्रियता दिखानी होगी, समस्याएं हल करनी होंगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि अगर सभी कार्यकर्ता संगठित रूप से मेहनत करें, तो विधायक खोतकर के नेतृत्व में शिवसेना को निर्णायक जीत मिल सकती है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading