NewsNation Online

FireFly In News

किराना व्यापारी का अपहरण कर मांगी गई 50 लाख की फिरौती, दो शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार

किराना व्यापारी का अपहरण कर मांगी गई 50 लाख की फिरौती, दो शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार

किराना व्यापारी का अपहरण कर मांगी गई 50 लाख की फिरौती, दो शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार

जालना: शहर में एक माह पूर्व घटी एक सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक किराना व्यापारी का अपहरण कर उससे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में वांछित थे।

व्यापारी महासंघ के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) ने यह कार्रवाई की।

कैसे हुआ था अपहरण?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभाजीनगर जालना निवासी किराना व्यापारी चंदन बसंतीलाल गोलेच्छा (49 वर्ष) को करीब एक माह पहले दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और कहा, “तेरी सुपारी मिली है, जान बचानी है तो 50 लाख देने होंगे।”

इसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया और जबरन 4 लाख रुपये की फिरौती वसूल की गई। व्यापारी की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज़ की। आरोपी मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया था।

लेकिन 5 जुलाई 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी— अक्षय रविंद्र गाडेकर (22 वर्ष, निवासी पिंपलगांव शेरमुलकी, तहसील भोकरदन) और विठ्ठल भिमराव अंभोरे (25 वर्ष, निवासी द्वारकानगर, जालना)— एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ विशाल कॉर्नर बायपास रोड, जालना पर देखे गए हैं।

LCB टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने लगभग 1.5 किलोमीटर पीछा कर उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने एक और साथी राहुल रत्नाकर गंगावणे (निवासी चांदई एक्को, तहसील भोकरदन) के साथ मिलकर अपहरण और फिरौती की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

जब्त सामग्री और पुलिस टीम

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • एक देसी पिस्टल
  • ₹77,000 नकद
  • एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
  • तीन मोबाइल फोन

जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत ₹2,10,000 बताई गई है।

इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक योगेश उबाले, जगदीश बावणे, रुस्तुम जैवाल, कैलाश खार्डे, दीपक घुगे, सागर बाविस्कर, किशोर पुंगले, सचिन राऊत, धीरज भोसले और चालक अशोक जाधवर ने अंजाम दिया। कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई।


#जालना #अपहरणमामला #गैंगस्टरगिरफ्तार #फिरौती50लाख #किरानाव्यापारी #LCBAction #अजयकुमारबंसल #आयुषनोपाणी #जालनाक्राइम


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading