NewsNation Online

FireFly In News

इंस्टाग्राम पर खंजर के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | जालना पुलिस कार्रवाई

इंस्टाग्राम पर खंजर के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चंदनझिरा, जालना में इंस्टाग्राम पर खंजर लेकर रील बनाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को स्थानीय गुन्हे शाखा ने दबोच लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2025 को चंदनझिरा में एक मित्र के हल्दी समारोह के दौरान दोनों युवकों ने धारदार खंजर लेकर डांस करते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो से स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्थानिक गुन्हा शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव ने विशेष पथक तैयार कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए।

8 सितंबर 2025 को सचिन कैलाश गायकवाड़ (21) और सचिन शिवाजी जाधव (25), दोनों निवासी एकता चौक, चंदनझिरा को इंद्रायणी होटल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इनके पास से एक धारदार खंजर और इंस्टाग्राम वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹4,000 बताई जा रही है, जब्त किया। दोनों के खिलाफ चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सपोनि योगेश उबाले, सपोनि सचिन खामगल, उपनि राजेंद्र वाघ एवं स्थागुशा के अन्य अधिकारी व कर्मियों द्वारा की गई।

यदि आप इस घटना से संबंधित और जानकारी उपलब्ध कराना चाहते हैं तो कृपया चंदनझिरा पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading