हज 2026: रहनुमा-ए-हज कमिटी का पहला प्रशिक्षण शिविर आज, जिलेभर से हज यात्री होंगे शामिल
जालना: रहनुमा-ए-हज कमिटी, जिला जालना की ओर से हज 2026 के लिए चयनित हज यात्रियों हेतु पहला प्रशिक्षण शिविर आज बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से नमाज़े असर तक, ताज फ़ंक्शन हॉल, औरंगाबाद रोड, जालना में संपन्न होगा। यह जानकारी कमिटी के अध्यक्ष हाजी शकील खान और हाजी शेख़ विखारुद्दीन ने दी।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर से हज यात्री शामिल होंगे। विशेष उल्लेखनीय है कि जालना जिले से कुल 308 हज यात्रियों का चयन हज 2026 के लिए किया गया है, जिन्हें इस शिविर के माध्यम से हज यात्रा की संपूर्ण और व्यवस्थित जानकारी प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर में मुफ़्ती फ़हीम इशाती हज से संबंधित मजहबी, शरई और आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही हज के सफ़र से जुड़ी व्यावहारिक तैयारियों—जैसे दस्तावेज़ प्रक्रिया, यात्रा अनुशासन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और व्यवस्थागत पहलू—पर औरंगाबाद से पधारे अनुभवी मार्गदर्शक हाजी साजिद अनवर, अब्दुल अज़ीज़ कुरैशी, प्रो. शेख़ फ़ैसल और अकबर क़ादरी यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने यह भी जानकारी दी है कि नमाज़े ज़ोहर के बाद भोजन की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शिविर को सफल बनाने के लिए रहनुमा-ए-हज कमिटी, जालना के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इनमें हाजी शकील खान, हाजी शेख़ विखारुद्दीन, हाजी नूर, हाजी दाऊद खान (परतुर), डॉ. सलीम (भोकरदन), हाजी मुस्ताक अंसारी (मंठा), सुलेमान मिस्त्री (अंबड), हाजी सरदार, हाजी सत्तार (बदनापुर), हाजी शौकत (दे. राजा), हाजी नसीम सिद्दीकी (जाफराबाद), इमरान खान, खालिक हुसैन, हाजी खैरुभाई सहित कमिटी के अन्य सदस्य शामिल हैं।
कमिटी की ओर से चयनित सभी हज यात्रियों से समय पर उपस्थित रहकर इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply